कार्यक्रम में महिलाएं एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में हुए शामिल
“पब्लिक टॉकिज संवाददाता ” कोण्डागांव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे शताब्दी वर्ष उत्सव के तहत शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव में ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, महिलाएं एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्रीमती लता कुर्रे एवं अध्यक्षता श्रीमती ननकी वैष्णव ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री सुरभि विश्वास और देशवती कौशिक उपस्थित थीं।

जिला संयोजक श्रीमती पायल देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में दीप वंदना से लेकर शपथ ग्रहण तक चली। इसमें महिलाओं की समाज एवं परिवार निर्माण में भूमिका, पर्यावरण संरक्षण में योगदान तथा कुटुंब को शिक्षित और जागरूक बनाने में मातृशक्ति के महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की दीदियों भारती महारवाड़े, शोभना राव, गायत्री दुबे, पायल देवांगन, सुरभी विश्वास, किनारा कौशिक, राजेश्वरी एवं मंजुषा का विशेष योगदान रहा। वहीं विद्यालय परिवार के गंगाशरण शुक्ल, रमेश नायडू, तरुण नाग, पीयूष मिश्रा, योगेश वर्मा, सनाऊ राम निर्मलकर, दीपक सहित स्टाफ ने भी सक्रिय योगदान दिया।
