filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 39;
“पब्लिक टॉकिज संवाददाता”
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख दीपक बैज ने शुक्रवार को कोंडागांव में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बस्तर की जीवनदायिनी राष्ट्रीय राजमार्ग-30, जो रायपुर से जगदलपुर को जोड़ती है, अब बदहाली की स्थिति में पहुंच चुकी है। विशेष रूप से केशकाल क्षेत्र के करीब 4 किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि लोगों के लिए आवागमन तक जोखिम भरा हो गया है।
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की परेशानियों से पूरी तरह बेखबर है। उन्होंने कहा, “एक तरफ मुख्यमंत्री अरुण साव अपने नजदीकी रिश्तेदार के कार्यक्रम में एक करोड़ रुपए तक खर्च कर रहे हैं, वहीं जनता की मूलभूत जरूरतों के लिए फंड की कमी बताई जा रही है। यह सरकारी धन का खुला दुरुपयोग है।”
बैज ने कहा कि लगातार टेंडर खुलने के बावजूद सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। न ठेकेदार सामने आ रहे हैं, न प्रशासनिक जवाबदेही दिख रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस सड़क से गुजरने में भय महसूस कर रही है क्योंकि जगह-जगह गड्ढों और धूल के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने कहा, “आज मैं रायपुर से जगदलपुर अपने गृह निवास जाते समय केशकाल की सड़कों पर बाइक से गुजरा। मैं शासन में बैठे जिम्मेदार लोगों से कहना चाहता हूं—रायपुर की चमचमाती सड़कों पर बाइक चलाना आसान है, मगर केशकाल की उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलाकर देखिए, तब जनता की पीड़ा समझ आएगी।”
पीसीसी प्रमुख ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही केशकाल मार्ग की मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतरने और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
