“पब्लिक टॉकिज संवाददाता”
कोण्डागांव। शहर के मध्य स्थित एनएच-30 पर संचालित एक निजी प्रतिष्ठान में सोमवार रात करीब 8 बजे अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग प्रतिष्ठान की छत में लगी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
