“पब्लिक टॉकीज संवाददाता”
फरसगांव थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा पीड़िता के अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ, जब डॉक्टरों ने उसे 8 माह की गर्भवती बताया। जांच में सामने आया कि सोनाबेड़ा निवासी देवनाथ नेताम ने पीड़िता को खेत के आम के पेड़ के नीचे बुलाकर धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। डर के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी।
परिजन की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन में अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 64(2)(i)(M), 65(1), 351(3), बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
