“पब्लिक टॉकीज” संवाददाता
कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसमें कोरबा तहसीलदार सत्यपाल रॉय को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोरबा तहसील में उस समय हड़कंप मच गया, जब जनकपुर थाना पुलिस सत्यपाल रॉय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
सूत्रों के मुताबिक, तहसीलदार सत्यपाल रॉय पर सरकारी जमीन में गड़बड़ी करने का आरोप है, जो 2021 में जनकपुर क्षेत्र में हुआ था। यह मामला पहले पुलिस तक पहुंचा और इसके बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तहसीलदार को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया और इस मामले की छानबीन कर रही है।
राजस्व विभाग में तहसीलदार की गिरफ्तारी से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक और आरोपी पटवारी आशीष सिंह भी शामिल है, जो मनेन्द्रगढ़ ब्लाक में पदस्थ है। इस मामले में पहले ही एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।
