रायपुर। अमित जोगी का ‘कौआ सॉन्ग’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी का यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे ‘अमित जोगी कौआ सॉन्ग’ के नाम से भी शेयर कर रहे हैं।
अमित जोगी के मुताबिक, वे एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग देखने के लिए म्यूजिक प्रोड्यूसर गौरव आर के स्टूडियो पहुंचे थे। स्टूडियो की व्यवस्था देखकर उन्हें भी गाना गाने का मन हुआ और वहीं इस गाने की शूटिंग हो गई।
गाने में छत्तीसगढ़ की माटी, देवता और छत्तीसगढ़ महतारी का जिक्र करते हुए राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
गाने की चर्चित पंक्तियां:
“जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के,
कोलिहा मन ललकारत हे…
जागो रे बघुआ, जागो रे बघुआ—
माटी दाई पुकारत हे!”
देखिए Public Talkies की पूरी खबर और जानिए अमित जोगी के इस वायरल गाने की पूरी कहानी।
