नई दिल्ली। राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ पहल के जरिए देशभर में अपने हक और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों से अपनी कहानी साझा करने की अपील की है।
राहुल गांधी के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित और महिलाएं समेत अलग-अलग वर्गों के लोग अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ये आवाजें अकेले उठती हैं और दब जाती हैं।
राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ को ऐसी पहल बताया है, जिसके जरिए अलग-अलग संघर्षों की कहानियों को एक नक्शे पर साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने संघर्ष की कहानी साझा करने की अपील करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर वे संसद, सड़क, पत्र या अन्य माध्यमों से उनके साथ खड़े होने का प्रयास करेंगे।
इस पहल के लिए rahulgandhi.in/satyagraha पर अपनी कहानी साझा करने की अपील की गई है।
