
कोंडागांव पुलिस ने जमीन विवाद में वकील कंवल सिंह बघेल की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया। 60 हजार में सौदा करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।
हत्या की साजिश का खुलासा
कोंडागांव जिले में जमीन विवाद को लेकर वकील की हत्या की बड़ी साजिश सामने आई है। पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में की गई।
मोबाइल चैट से खुला राज
20 अगस्त 2025 को चोरी के मामलों में संदेही मो. मजहर अली खान को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
जांच के दौरान उसके मोबाइल की चैटिंग खंगाली गई।
चैट में दहिकोंगा निवासी राजकुमार बघेल के साथ वकील कंवल सिंह बघेल की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
इसके बाद पुलिस ने दोनों को बारिकी से पूछताछ के लिए तलब किया।
60 हजार में तय हुई सौदेबाजी
आरोपी राजकुमार बघेल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि –
उसका 2021 से अपने चचेरे भाई वकील कंवल सिंह बघेल से जमीन विवाद चल रहा था।
मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
दुश्मनी के चलते उसने मो. मजहर अली खान को 60 हजार रुपये देकर हत्या की साजिश रची थी।
गिरफ्तार आरोपी
1. मो. मजहर अली खान पिता मो. खलील, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम दहिकोंगा, स्थाई पता केलाबाड़ी दुर्ग।
2. राजकुमार बघेल पिता दासु राम बघेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दहिकोंगा।
मामला दर्ज, न्यायालय में पेशी
प्रार्थी कंवल सिंह बघेल निवासी मिचीपारा दहिकोंगा की रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध दर्ज किया गया।
अपराध क्रमांक 284/2025 धारा 61(2), 55 बीएनएस के तहत केस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
दोनों आरोपियों को 21 अगस्त 2025 को न्यायालय में पेश किया गया।
कोंडागांव पुलिस ने समय रहते हत्या की इस साजिश का पर्दाफाश कर बड़ी वारदात को टाल दिया। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और साइबर जांच की बड़ी सफलता मानी जा रही है।