कोंडागांव। 3 अक्टूबर को प्रस्तावित विशाल धरना एवं रैली को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कोंडागांव की बैठक 26 सितंबर को देवांगन समाज भवन, गांधी वार्ड में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रैमल दीवान ने की।
बैठक में संगठन की विचारधारा, उद्देश्य, रणनीति और आगामी आंदोलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने आरक्षण में कटौती, प्रतिनिधित्व की कमी, राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम तथा पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की मांगों को लेकर एकजुटता के साथ आवाज उठाने की आवश्यकता है। आगामी 3 अक्टूबर को आयोजित विशाल धरना एवं रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परिवार से शत-प्रतिशत उपस्थिति की अपील की गई।
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री नीलकंठ शार्दूल, जिला अध्यक्ष रैमल दीवान, सुरेश देवांगन, डॉ. शिल्पा देवांगन, देशवती कौशिक, मधु बघेल, रीना देवांगन, मनोज देवांगन, आईसी निषाद, हरिशंकर देवांगन, आनंद पवार, कृष्ण मानिकपुरी, ललित देवांगन, भारत जैन, तनुजा देवांगन, मिथलेश देवांगन, पायल देवांगन, कौमिता देवांगन, रामदेव कौशिक, राजेंद्र देवांगन, महेंद्र देवांगन, चमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने 3 अक्टूबर के आंदोलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
