Latest News

ग्राम इंगरा में यादव समाज के गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में पहुंचे मोहन मरकाम, पारंपरिक रस्मों में हुए शामिल

कार्तिक पूर्णिमा पर सामाजिक एकता और परंपराओं का दिखा संगम, दही-हांडी की रस्म निभाकर गौमाता को खिलाया खिचड़ी प्रसाद

कोंडागांव/माकड़ी। विकासखंड माकड़ी के ग्राम इंगरा में यादव समाज द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मोहन मरकाम शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर कार्तिक पूर्णिमा एवं गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मोहन मरकाम ने यादव समाज की पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में सहभागिता निभाई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दही-हांडी एवं मट्ठी की रस्म अदा की। इसके पश्चात गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें खिचड़ी प्रसाद खिलाया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी के अध्यक्ष गौतम कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष लखु पोयम, ग्राम पंचायत सरपंच बीरसिंह नेताम, आदिवासी कांग्रेस कमेटी माकड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र पोयाम, विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राम नेताम, मांझी दूसू मरकाम, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भानु यादव, समाज अध्यक्ष मनहर यादव, शिवलाल यादव, मानसिंह मरकाम एवं समाज के उपाध्यक्ष सुखलाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा यादव समाज और राउत समुदाय की समृद्ध लोक परंपराओं से विशेष रूप से जुड़ी हुई है। इस पर्व में गौवंश की पूजा, पशुधन के प्रति सम्मान और सामूहिक सामाजिक सहभागिता का विशेष महत्व है।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में हिस्सा लिया।

इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी के अध्यक्ष गौतम कुमार साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

ज्योतिष

आज सोने की कीमत

अन्य खबरें

About Us

publictalkies Logo

देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियों से लेकर आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर तक, हम लाते हैं प्रमाणिकता और विश्वसनीयता के साथ। सच के हर पहलू को उजागर करने के हमारे संकल्प के साथ बने रहें, क्योंकि “हम दिखाते हैं वही, जो है सही!

यह भी पढ़ें

2026 | All Rights Reserved | Publictalkies | Made By Best News Portal Development Company.