Latest News

कोंडागांव में अफसरशाही चरम पर! कलेक्टर-एसपी पर आम जनता की आवाज दबाने का आरोप, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद सोरी ने दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी

कोंडागांव। जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद सोरी ने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार सुबह 9:18 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि कोंडागांव जिले में लोकतंत्र की जगह अफसरशाही हावी है। उनका आरोप है कि प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विनोद सोरी, जिलाध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस कोंडागांव

विनोद सोरी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर और एसपी की कार्यप्रणाली आम जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है और अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारी के बजाय सत्तापक्ष के प्रतिनिधियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

सोरी ने पत्रकारों पर कार्रवाई, विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक प्रमुखों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जनहित के मुद्दे उठाने वाले लोगों को हतोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने जनदर्शन में आम नागरिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार और शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों पर कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने शामपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की अव्यवस्थाओं का मामला उठाते हुए अजाक थाने पहुंचे पालकों और सामाजिक लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक के व्यवहार पर आपत्ति जताई। सोरी ने कहा कि इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आदिवासी समाज के लोगों के साथ हुए व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की गई।

आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिले में भ्रष्टाचार और कथित कमीशनखोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आवाज उठाने वालों को दबाने के कारण इन मामलों पर प्रभावी ढंग से सवाल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की ओर से लगातार पत्राचार के बावजूद अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।

सोरी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी ऐसी प्रशासनिक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेगी। आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए आदिवासी कांग्रेस कलेक्टर और एसपी की कथित कार्यप्रणाली के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

सेवक राम नेताम, बीजेपी जिलाध्यक्ष, कोंडागांव

भाजपा का पक्ष: इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम से कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर जारी होने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से भी प्रतिक्रिया मांगी गई थी। उन्होंने जवाब देने की बात कही, लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई। भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

दीपेश अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी, कोंडागांव

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

ज्योतिष

आज सोने की कीमत

अन्य खबरें

About Us

देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियों से लेकर आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर तक, हम लाते हैं प्रमाणिकता और विश्वसनीयता के साथ। सच के हर पहलू को उजागर करने के हमारे संकल्प के साथ बने रहें, क्योंकि “हम दिखाते हैं वही, जो है सही!

यह भी पढ़ें

2026 | All Rights Reserved | Publictalkies | Made By Best News Portal Development Company.