Latest News

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: कोंडागांव में कांग्रेस की बैठक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

SIR प्रक्रिया बंद करने की उठाई मांग, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में शामिल होने का आह्वान

कोंडागांव। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। AICC ऑब्जर्वर राजेश धोडीराम राठौर की उपस्थिति में हुई इस बैठक में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑब्जर्वर राजेश धोडीराम राठौर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध जताया। साथ ही SIR प्रक्रिया बंद करने की मांग भी उठाई।

राठौर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी मतदाता सूची पर निर्भर करती है। प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण कर रही है।

इस दौरान उन्होंने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में AICC द्वारा आयोजित महारैली में कोंडागांव जिले से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की। उन्होंने जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी, पूर्व विधायक संतराम नेताम, जिला प्रभारी हेमंत ध्रुव, जिला महामंत्री जेपी यादव, प्रदेश सचिव शकूर खान, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज मरकाम, भगवती पटेल, विजय लांगड़े, संजय करन, देवेंद्र कोर्राम, राजेश नेताम, प्रवीण अग्निहोत्री, कमलेश ठाकुर, गौतम साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन और शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे सहित जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

ज्योतिष

आज सोने की कीमत

अन्य खबरें

About Us

देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियों से लेकर आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर तक, हम लाते हैं प्रमाणिकता और विश्वसनीयता के साथ। सच के हर पहलू को उजागर करने के हमारे संकल्प के साथ बने रहें, क्योंकि “हम दिखाते हैं वही, जो है सही!

Navigate Site

यह भी पढ़ें

2026 | All Rights Reserved | Publictalkies | Made By Best News Portal Development Company.