Latest News

प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के चार छात्रों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी

जगदलपुर। जिले के बस्तर ब्लॉक के ग्राम मधोता 02 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के चार विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। चयनित विद्यार्थियों में दीक्षा ठाकुर, रिंकी बघेल, भोमेश ठाकुर और शैलेन्द्र ठाकुर शामिल हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक छन्नू राम मंडावी ने बताया कि इन बच्चों ने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है। शिक्षिका इंदुमति के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूकता और अध्यापकों के मार्गदर्शन से यह संभव हुआ। बीते वर्ष भी विद्यालय से एक छात्रा का चयन हुआ था, और अब लगातार दूसरी बार नवोदय में चयन की उपलब्धि स्कूल को मिली है।

चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक व शिक्षिका को दिया। वहीं, वार्ड पंच गोमती ठाकुर ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है, और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है।

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

ज्योतिष

आज सोने की कीमत

अन्य खबरें

About Us

देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियों से लेकर आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर तक, हम लाते हैं प्रमाणिकता और विश्वसनीयता के साथ। सच के हर पहलू को उजागर करने के हमारे संकल्प के साथ बने रहें, क्योंकि “हम दिखाते हैं वही, जो है सही!

Navigate Site

यह भी पढ़ें

2026 | All Rights Reserved | Publictalkies | Made By Best News Portal Development Company.