Latest News

कोंडागांव बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का दबदबा, टॉप-10 सूची में अधिकतर स्थान किया कब्जा

“पब्लिक टॉकीज” संवाददाता 

कोंडागांव। जिले में आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 सूची में बाजी मारी है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी टॉप-10 सूची में 12वीं कक्षा में जहां 7 छात्राओं ने स्थान बनाया है, वहीं 10वीं की सूची में 17 में से 14 स्थान छात्राओं ने अपने नाम किए हैं।

12वीं बोर्ड परीक्षा में शिवानी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जामकोट पारा कोंडागांव की छात्रा शिवानी ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल के जैनब पारेख रहे जिन्हें 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव की निशा पांडेय ने 92.40 प्रतिशत के साथ जगह बनाई।

बारहवीं बोर्ड परीक्षा कोंडागांव जिला टॉप 10 सूची:

———————————

1. शिवानी पटेल, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 93.80%

2. जैनब पारेख, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 93%

3. निशा पांडेय, शा बा उ मा वि कोंडागांव – 92.40%

4. नीलुराम मंडावी, शा उ मा वि बनियागांव – 92.20%

5. विजय कुमार, शा उ मा वि जैतपुरी – 91.20%

6. मेघा देवांगन, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 91%

7. सुरुचि गुप्ता, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 90.80%

8. ज्योति यादव, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 90.60%

9. महेक दिवान, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 90.20%

10. आकांक्षा मंडावी, स्वामी आत्मानंद स्कूल तहसील पारा कोंडागांव – 89.80%

 

वहीं, 10वीं कक्षा में आदिदेव सोनवानी ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले में टॉप किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल के आदिदेव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मुस्कान देवांगन (स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव) और याशिका चौधरी (स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव) रहीं, जिन्होंने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

दसवीं बोर्ड परीक्षा में कोंडागांव जिला टॉप 10 सूची:

———————————

1. आदिदेव सोनवानी, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 97%

2. मुस्कान देवांगन, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 96.83%

3. याशिका चौधरी, स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव – 96.83%

4. यशस्वी सोनसर्वे, स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव – 96.50%

5. रिशिका वर्मा, गिरिदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल – 96%

6. प्रियंका तातेड़, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 96%

7. ट्विंकल साहू, गिरिदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल – 95.83%

8. श्रृष्टि श्रीवास्तव, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव 95.33%

9. ईशिका जैन, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 95%

10. हिना साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल माकड़ी – 95%

11. उजरा मेमन, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 94.83%

12. प्रतिभा साव, शा हाईस्कूल मगेदा – 94.83%

13. सौम्या पाण्डेय, स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव – 94.67%

14. जिज्ञांसु कुर्रे , स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल- 94.67%

15. तनुज सलाम, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल- 94.67%

16. भवनी मंडावी, स्वामी आत्मानंद स्कूल माकड़ी – 94.33%

17. दिव्या वैद्य, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 94.33%

इस बार के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों का प्रदर्शन भी जिले में उत्कृष्ट रहा है, जिन्होंने अधिकांश टॉपर्स तैयार किए। शिक्षा क्षेत्र में यह सफलता जिले के लिए गौरव की बात है।

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

ज्योतिष

आज सोने की कीमत

अन्य खबरें

About Us

देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियों से लेकर आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर तक, हम लाते हैं प्रमाणिकता और विश्वसनीयता के साथ। सच के हर पहलू को उजागर करने के हमारे संकल्प के साथ बने रहें, क्योंकि “हम दिखाते हैं वही, जो है सही!

Navigate Site

यह भी पढ़ें

2026 | All Rights Reserved | Publictalkies | Made By Best News Portal Development Company.