Latest News

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

इच्छुक विद्यार्थी 03 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं

“पब्लिक टॉकीज” संवाददाता

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो अन्य राज्यों के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और आई.टी.आई. आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2024-25 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं तक उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी 03 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाइन की जा रही है। विद्यार्थियों को नवीन व नवीनीकरण आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 और ड्राफ्ट प्रोपोजल तथा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है।

सहायक आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, तो वे छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं, और इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर सभी प्रक्रियाएँ पूरी करें, ताकि वे इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें।

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

ज्योतिष

आज सोने की कीमत

अन्य खबरें

About Us

देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियों से लेकर आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर तक, हम लाते हैं प्रमाणिकता और विश्वसनीयता के साथ। सच के हर पहलू को उजागर करने के हमारे संकल्प के साथ बने रहें, क्योंकि “हम दिखाते हैं वही, जो है सही!

यह भी पढ़ें

2026 | All Rights Reserved | Publictalkies | Made By Best News Portal Development Company.